राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने दूसरे प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चित रहे जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। होली के अवसर पर चिराग पासवान ने उन्हें सिंबल दिया। सिंबल देने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा विजयी भव:। इसके बाद चिराग ने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 के प्रत्याशी घोषित होने पर अरुण भारती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान (@iChiragPaswan) जी के द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। मैं पापा जी… pic.twitter.com/qyJwLez3G1
हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि इससे पहले लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर खुद को ही उम्मीवार घोषित कर चुके हैं। हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में हाजीपुर सीट पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है। हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। वहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ने जा रहा हूं। दरअसल, चिराग पासवान ने 2019 में जमुई सीट से चुनाव जीता था। चिराग फिलहाल जमुई से ही सांसद हैं। लेकिन, हाजीपुर सीट को खुद को उम्मीदवार बनाने के कारण उन्होंने जमुई से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है।