वर्तमान सांसद अजय मंडल को निशाने पर लेटे हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए ना ही उन्हें गाड़ी मुहैया कराई गई और ना ईंधन तो वोट कैसे दिलवाते।
अपने विवादित बयानों के लेकर सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जनता दल यूनाईटेड के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार बड़ा बयान दिया है। बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर रिजल्ट पर बड़ा दावा उन्होंने अभी ही कर दिया है। शुक्रवार को भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 40 के 40 सीट जीतने नहीं जा रहा है। इस बार 32 सीट ही एनडीए जीत पाएगा। हम सत्य बोल रहे हैं। झूठ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के सवाल पर दिया यह बयान
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ हम कुछ नहीं बोलेंगे। अगर देश के लिए अच्छा काम किए होंगे तो 40 सीटें मिलेंगी। अगर अच्छा काम नहीं किए होंगे तो नहीं मिलेगी। क्या पीएम मोदी का प्रभाव घटा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, पीएम मोदी का प्रभाव घटा है।
जदयू प्रत्याशी के बारे में यह बातें कहीं
दरअसल बुधवार को विधायक गोपाल मंडल सीनियर एसपी के कार्यालय किसी निजी काम को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान वर्तमान सांसद अजय मंडल को निशाने पर लेटे हुए कहा कि चुनाव प्रचार के लिए ना ही उन्हें गाड़ी मुहैया कराई गई और ना ईंधन तो वोट कैसे दिलवाते। गोपाल मंडल ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा में अजय मंडल को लीड मिलेगी।