बिहार के छपरा में मदरसे में बम ब्लास्ट की घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते थे और अब भी कहते हैं कि बिहार में मदरसा आतंकियों का अड्डा है। यहां बुर्का की आड़ में वोकस वोटिंग कराई जाती है। इसे धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए लेकिन इस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति से लोकतंत्र पर कुठाराघात होता है। उन्होंने कहा कि चार चरण के मतदान के बाद एनडीए को बढ़त मिल गई है। शेष तीन चरण के बाद भाजपा अपने नारे 400 पार के करीब होगी। उन्होंने कहा कि इंडी अलाइंस के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले बस सपने ही देखते रह जाएंगे।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बाद गरीबों के लिए पीएम मोदी ही हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि लालू यादव मुसलमानों का साथ दे रहे हैं वहीं राहुल गांधी मुसलमान की तरफदारी में लगे हैं लेकिन देश का गरीब नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले तीन चार दशक के बाद नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने और पूजे जाएंगे क्योंकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बाद से अगर गरीबों के हित और उत्थान के लिए किसी ने काम किया है तो वे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।और यह सबके सामने है।