फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : भाजपा नेता गिरिराज सिंह विपक्ष पर गरजे, मदरसे को बताया आतंक का अड्डा, बुर्के पर भी कसा तंज

Thu, 16 May 2024 10:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : अब की बार 400 पार होना तय है। विरोधी दल के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। हम तो पहले से ही कहते थे कि बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और ऐसे लोगो के यह ठिकाने हैं। बुर्के की आड़ में बिहार में बोगस वोटिंग होता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता गिरिराज सिंह आज महा गठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस बार भी नरेन्द्र मोदी भारी बहुमत से जीतेंगे और प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि अब की बार 400 पार होना तय है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने छपरा में मदरसा में हुए ब्लास्ट की घटना को लेकर कहा कि हम तो पहले से ही कहते थे कि बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और ऐसे लोगो के यह ठिकाने हैं।आगे उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में बिहार में बोगस वोटिंग होता है। यह बातें उन्होंने मुजफ्फरपुर में कही।     

विज्ञापन

 
 

विज्ञापन

गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार के छपरा में मदरसे में बम ब्लास्ट की घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते थे और अब भी कहते हैं कि बिहार में मदरसा आतंकियों का अड्डा है। यहां बुर्का की आड़ में वोकस वोटिंग कराई जाती है। इसे धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए लेकिन इस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति से लोकतंत्र पर कुठाराघात होता है। उन्होंने कहा कि चार चरण के मतदान के बाद एनडीए को बढ़त मिल गई है। शेष तीन चरण के बाद भाजपा अपने नारे 400 पार के करीब होगी। उन्होंने कहा कि  इंडी अलाइंस के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले बस सपने ही देखते रह जाएंगे।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बाद गरीबों के लिए पीएम मोदी ही हैं 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि लालू यादव मुसलमानों का साथ दे रहे हैं वहीं राहुल गांधी मुसलमान की तरफदारी में लगे हैं लेकिन देश का गरीब नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले तीन चार दशक के बाद नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने और पूजे जाएंगे क्योंकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बाद से अगर गरीबों के हित और उत्थान के लिए किसी ने काम किया है तो वे  हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।और यह सबके सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें