फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में भाजपा की सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सोमवार को जारी कर दी। पार्टी ने इस बार नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। एक प्रेस कान्फ्रेंस में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


इससे पहले भी पार्टी पहली लिस्ट में 12 नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं लोजपा की दूसरी लिस्ट जारी होते ही विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। पार्टी ने जिस चकई सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा की है उस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदूस्तान अवाम मोर्चा भी अपना अधिकार जता रही है। ऐसे में साफ है कि पासवान का यह कदम जीतन राम मांझी की नाराजगी बढ़ा सकता है।

वहीं अपने जीजा अनिल साधु के बगावती तेवरों पर चिराग ने कहा कि वो हमारे बड़े हैं वो कुछ भी कह सकते हैं। यह घर का मामला है इसे घर में ही सुलझा लिया जाएगा। इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पढ़ें एलजेपी उम्‍मीदवारों की सूची

अरविंद कुमार सिंह (बछवाड़ा)
नीरज मंडल (कहलगांव)
मिथलेश कुमार निशाद (बेलदौर)
विजय सिंह (चकई)
मोहम्मद असलम (साहेबपुर कमाल)
चंद्रश्वर राय यादव (वारिशनगर)
अरविंद सिंह (अटारी)
कन्हैया सिंह (मोकामा)
कपिल पांडेय (कुचायकोट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें