फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चिराग पासवान ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- बिहार जल रहा है, इसलिए राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए

Sun, 09 Apr 2023 12:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में चिराग पासवान ने कहा कि एक तरफ पूरा बिहार जल रहा है, वहीं चिंता की बात यह है कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिला को जलने से भी नहीं बचा पाए। ऐसे में वे पूरे बिहार को जलने से कैसे बचा सकते हैं। इसलिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
एलजेपी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है। उसमें उन्होंने बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा बिहार जल रहा है, वहीं चिंता की बात यह है कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिला को जलने से भी नहीं बचा पाए। ऐसे में वे पूरे बिहार को जलने से कैसे बचा सकते हैं। यह बहुत चिंता की बात है। इसलिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। चिराग पासवान आज बेगूसराय के डाकबंगला चौक पर एक जिम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिहार के ताजा घटनाक्रम को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


‘नाकामी तो महागठबंधन सरकार की है’
इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से दंगे के लिए बीजेपी को दोषी ठहराए जाने के सवाल पर कहा कि इस आरोप को साबित करने की जिम्मेदारी सरकार की है। कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है। जो भी साजिश रचता है, उसपर कार्रवाई कीजिए। कौन रोकता है। साथ ही उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर साजिश रची गई तो कहां था आपका खुफिया तंत्र। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं नाकामी तो महागठबंधन सरकार की है।

‘एमएलसी चुनाव के कोई राजनीतिक मायने नहीं’
चिराग पासवान ने हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं। यह एक अलग तरह का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जो लोग एमएलसी का चुनाव जीते हैं, उन्हें हमारी ओर से शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राम को लेकर करोड़ों की आस्था जुड़ी है, पर पता नहीं लोग कैसी राजनीति कर रहे हैं और बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें