फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा में टूट: पशुपति पारस से नाराज चिराग बनाएंगे नई पार्टी, बिहार उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का आज करेंगे एलान

Tue, 05 Oct 2021 12:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लोजपा (चिराग गुट) के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि एक साजिश के तहत हमारे नेता चिराग पासवान को उपचुनाव से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने किसी भी कीमत पर अपनी राजनीतिक लड़ाई से पीछे नहीं हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का चुनाव चिह्न (बंगला) फ्रीज होने के बाद जमुई के सांसद चिराग पासवान लड़ाई जारी रखने की तैयारी में जुट गए हैं। चिराग ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नई पार्टी और नए चुनाव चिह्न के साथ अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। इसकी घोषणा वे मंगलवार को नई दिल्ली में करेंगे। लोजपा (चिराग गुट) के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


संजय पासवान ने बताया कि एक साजिश के तहत हमारे नेता चिराग पासवान को उपचुनाव से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने किसी भी कीमत पर अपनी राजनीतिक लड़ाई से पीछे नहीं हटने का फैसला किया है। इसलिए फिलहाल चिराग विधानसभा के उपचुनाव में तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट से नई पार्टी बनाकर और चुनाव आयोग से नया चिह्न लेकर उम्मीदवारों को उतारेंगे।

उन्होंने कहा कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों ही सीटों पर हमारी जीत होगी। संजय पासवान ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को समझ चुकी है। सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। 
विज्ञापन


उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक 
लोजपा (चिराग गुट) के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि चिराग नहीं चाहते हैं कि लोजपा का चुनाव चिह्न फ्रीज किए जाने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला कम हो। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर आरोप लगाया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिन नेताओं की साजिश से लोजपा को विखंडित किया गया, उन लोगों को पशुपति पारस लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आमंत्रित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उपचुनाव में जनता सबक सिखाएगी। 

बता दें कि बिहार की तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे और तीन नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव के लिए एनडीए और राजद ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें