फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दोस्तों ने पहले पिलाई शराब फिर पीट-पीट कर ले ली जान, पिता ने बताई हत्या की वजह

Sun, 26 Nov 2023 02:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Liquor Ban in Bihar : बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता था और छठ पूजा में घर आया हुआ था। शाम में वह दोस्तों के साथ सब्जी लाने निकल गया था, लेकिन कई घंटों बाद भी वह घर नहीं लौटा। सुबह में गांव की सड़क के पास उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
मृतक गोरख सिंह उर्फ कान्हा सिंह का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में दोस्तों ने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना धोबहा ओपी क्षेत्र के चितकुंडी बारा गांव के समीप की है। मृतक धोबहा ओपी क्षेत्र के भदेया गांव निवासी मंजय सिंह के पुत्र गोरख सिंह उर्फ कान्हा सिंह (26) थे। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या पूर्व के विवाद को लेकर उसके दोस्तों ने ही कर दी है।

विज्ञापन


दोस्त ही बुलाकर ले गये थे 
मृतक गोरख सिंह उर्फ कान्हा सिंह के पिता मंजय सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता था और छठ पूजा में घर आया हुआ था। शनिवार को देर शाम घर से अपने दो दोस्तों के साथ शब्जी लाने के लिए गया हुआ था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तब परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करने लगे। उसके फोन पर रिंग हो रहा था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। फिर परिजन जिन दोस्तों के साथ घर से निकला था, उनसे और अन्य जगहों पर ढूंढने गयेगोरख का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। तब परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने गोरख की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच रविवार की सुबह लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी कि चितकुंडी गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी है। सूओचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और फिर परिजनों को भी बुलाया। घर के लोगों ने शव की पहचान गोरख के रूप में की।

पिता ने बताई हत्या की वजह 
गोरख के पिता मंजे सिंह ने बताया कि गोरख के दो दोस्त ही उसे घर से बुलाकर ले गये और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही एक युवक का बाइक को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद की वजह से इसे घर से बुलाकर ले गये और पहले जमकर शराब पिलाई और फिर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें