फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav Health: लालू यादव की हालत नाजुक, इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, सीएम नीतीश-पीएम मोदी ने जाना हाल

Wed, 06 Jul 2022 10:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने पारस अस्पताल पहुंचकर लालू यादव के हालचाल जाने - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव को बुधवार रात इलाज के लिए बिहार से दिल्ली एम्स लाया गया। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने बिहार की जनता से भावुक अपील भी की है। सीएम नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल जाकर राजद प्रमुख का हालचाल जाना। इस दौरान नीतीश भावुक नजर आए।

विज्ञापन


राजद प्रमुख यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। नीतीश कुमार ने अस्पताल जाकर राजद नेता तेजस्वी यादव और चिकित्सकों से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

तेजस्वी बोले-जरूरत पड़ी तो सिंगापुर ले जाएंगे
तेजस्वी यादव ने बुधवार पारस अस्पताल के बाहर मीडिया से चर्चा में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राजद सुप्रीमो को सिंगापुर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीति में हैं, लेकिन ऐसे मामलों में एकजुट हैं। पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी फोन कर पूर्व सीएम का हालचाल जाना। 
विज्ञापन


फेफड़े में भरा पानी
यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तेजस्वी की अपील, घर से दुआ करें, अस्पताल में भीड़ न करें
तेजस्वी यादव ने बिहार व खासकर पटना के लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने घरों से ही दुआ करें। अस्पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा है तथा इससे दूसरे मरीजों व उनके स्वजनों को परेशानी भी होगी, इसलिए वहां भीड़ न करें। उधर, लालू प्रसाद यादव की नाजुक तबीयत को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के अधिकार दे दिए हैं। अब सभी फैसलों पर तेजस्वी यादव की मंजूरी जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें