फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: लालू यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ दिल्ली रवाना 

Wed, 03 Nov 2021 09:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। वह 10 दिन तक पटना में रहे थे और उपचुनाव में प्रचार भी किया। इस दौरान उन्होंने रोजाना दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की।  
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है जिसके चलते बुधवार को वह अचानक पटना से दिल्ली लौट गए। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली रवाना हुए। लालू यादव को कई दिन पटना में रहना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण ठीक दिवाली से पहले उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


पटना में 10 दिन रहे
लालू 10 दिन तक पटना में रहे और उपचुनाव में प्रचार भी किया। इस दौरान उन्होंने रोजाना दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की। राजद प्रमुख लगभग साढ़े तीन साल के बाद 24 अक्टूबर को पटना आए थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में प्रचार भी खूब किया लेकिन दोनों सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को सफलता नहीं दिला सके। 

पटना प्रवास का उनका कार्यक्रम लंबा था लेकिन बताया जा रहा है कि लोगों से मिलने-जुलने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके चलते वह बुधवार की शाम की विमान से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी संग दिल्ली लौट गए। दिल्ली में गुरुवार को उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती भी दिल्ली के लिए रवाना हुईं। पटना हवाई अड्डे पर उन्हें बुधवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजप्रताप यादव व प्रदेश महासचिव विनोद कुमार यादव समेत कई नेताओं ने विदा किया। कहा जा रहा है कि लालू अब दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें