फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की PM मोदी को खुली चुनौती, कहा- लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं

Mon, 15 May 2017 08:04 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार की एक बार फिर आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है कि वह लोकसभा भंग करवा कर फिर से आम चुनाव कराएं।
विज्ञापन


लालू ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा 'केंद्र की मोदी सरकार पिछले तीन साल में बुरी तरह विफल रही है, ऐसे में मोदी लोकसभा को भंग कर भविष्य में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ आम चुनाव भी कराएं।'

वह यही नहीं रुके उन्होंने मोदी से हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार के चुनावी वादे के बारे में भी जनता को स्पष्ट जवाब देने को कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार 2014 से अबतक दिए गए नौकरियों के आंकड़े जनता के सामने पेश करे। साथ ही वह यह भी बताएं कि पिछले तीन सालों में सरकार कितना कालाधन वापस लाने में सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें