फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा में जल जमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर रोपे धान, नगर निगम के दावों की खुली पोल

Wed, 17 Jul 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा में जल जमाव से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। दुकानदारों ने कहा कि जल जमाव के कारण धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन
सड़क पर विरोध स्वरूप धान रोपते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां जल जमाव नहीं है। स्थिति यह है कि लोगों को घर से निकलने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। वही हाल मुख्य सड़कों का भी है। मुख्य सड़कों पर भी जल जमाव और मिट्टी का दलदल है।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम भले ही जल जमाव से मुक्ति के लिए कार्य करने का दावा करता हो। लेकिन यह धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। सहरसा मधेपुरा मुख्य सड़क के हटिया गाछी के पास जल जमाव से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। दुकानदारों ने कहा कि जल जमाव के कारण धंधा चौपट हो गया है। दुकान में ग्राहक आना नहीं चाहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें