फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पूजा विसर्जन हंगामा: DJ बजाने से रोकने पर भड़के पैरा मेडिकल छात्र, पुलिस के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन और गेट बंद करने की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपातकालीन गेट के कुछ देर तक बंद रहने से अस्पताल की सेवाएं बाधित हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पैरा मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा के सदर अस्पताल परिसर स्थित पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की रोक-टोक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने मॉडल सदर अस्पताल के आपातकालीन गेट को बंद कर नारेबाजी की और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

 
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ क्या था?
विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि वे सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान एक साधारण साउंड सिस्टम बजा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसे बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में डीजे बज रहा था, लेकिन केवल उन्हें ही साउंड बंद करने को कहा गया, जो कि भेदभावपूर्ण निर्णय था।
 
आपातकालीन गेट बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी
पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन और गेट बंद करने की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपातकालीन गेट के कुछ देर तक बंद रहने से अस्पताल की सेवाएं बाधित हो गईं। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और छात्र साउंड सिस्टम के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

 
पुलिस-प्रशासन की ओर से नहीं आया कोई बयान
इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सख्ती जरूरी थी, लेकिन पुलिस को सभी जगह समान रूप से नियम लागू करने चाहिए थे। वहीं, छात्रों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह भेदभाव करती रही, तो आगे भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें