फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेटे ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए चाकू गोद की पिता की हत्या, परिजनों से साधी चुप्पी; गांव में सन्नाटा

Sat, 28 Sep 2024 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa Crime: सहरसा में बेटे ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने भी मामले को दबा दिया और पुलिस को कोई खबर नहीं दी। फिर किसी गांव वाले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के बिहरा थानाक्षेत्र के खोनहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की सुबह घर के दरवाजे पर हुई, जब किसान शिवकुमार यादव (55) को उनके छोटे बेटे ब्रजेश ने निर्ममता से मार डाला। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और गांव में सन्नाटा छा गया है।

विज्ञापन

 
घटना पर परिजनों ने साधी चुप्पी 
घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने आपसी सहमति से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। परिवार के लोग शिवकुमार यादव का शव लेकर खेत की ओर बढ़ गए, लेकिन समय रहते किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।
 
सूचना मिलने पर बिहरा थाना के सब-इंस्पेक्टर रूपम कुमारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को खेत से जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
नशे का आदी था आरोपी बेटा 
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक का छोटा बेटा ब्रजेश नशे का आदी था और उसके व्यवहार को लेकर परिवार पहले से परेशान था। इसी नशे की लत के कारण उसने यह जघन्य अपराध कर डाला।
 
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। साथ ही पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है। बिहरा थाना प्रभारी दयानंद कुमार और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर कैंप किया और स्थिति पर निगरानी रखी।
 
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटा अगर कपूत हो जाए, तो ऐसी ही नृशंस घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें