फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supaul: प्रीपेड मीटर का बैलेंस अचानक माइनस होने को लेकर आक्रोश, उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 07 Apr 2024 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul: वीरपुर नगर पंचायत से बिजली विभाग के प्रीपेड मीटर को लेकर एक बार फिर बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जहां रिचार्ज करने पर मीटर का बैलेंस बढ़ने के बजाय घटने लगा। हालांकि अधिकारी इस सॉफ्टवेयर की समस्या बता रहे हैं, लेकिन मीटर की इस समस्या के कारण लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बैलेंस अचानक माइनस होने को लेकर आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली प्रीपेड मीटर से राशि की अत्यधिक कटौती होने और बैलेंस माइनस हो जाने की वजह से आक्रोशित उपभोक्ताओं का प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान उपभोक्ताओं का कहना था कि पांच अप्रैल की रात तक सब कुछ सही था, लेकिन सुबह प्रीपेड मीटर से बैलेंस अचानक माइनस में चला गया। जिसकी वजह से लोगों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन

 

नगर पंचायत वार्ड 06 निवासी विकास कुमार ने बताया कि मेरे प्रीपेड मीटर की राशि शुक्रवार को 74 रुपए माइनस में था। इसके बाद इसमें 200 रुपए का रिचार्ज किया। बावजूद बैलेंस 90 रुपए माइनस में दिखाने लगा। फिर जब 100 रुपए का रिचार्ज किया तो 518 रुपए माइनस में दिखाने लगा, अभी 655 रुपए माइनस में दिख रहा है। वहीं घर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित है।
 

वार्ड 06 निवासी मो खुर्शीद ने बताया कि उनके प्रीपेड मीटर में पहले 60 रुपया था, जो आज 2544 रुपया माइनस में बता रहा है। विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। गर्मी के बीच बिजली गुल हो जाने से रोजा रखना और भी मुश्किल हो गया है। वही शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ विभागीय लोगों का कहना है कि यह पटना से ही ठीक होगा। वहीं भगवानपुर पंचायत के समदा निवासी संजीव राम ने बताया कि मेरे मीटर का अबतक कोई भी बिल नहीं दिया गया है। आज जब यहां आये हैं तो नौ हजार का बिल थमा दिया गया है। कुछ ऐसा ही मामला अन्य कई लोगों का भी है। 

विज्ञापन

हंगामा शांत हुआ
बहरहाल, ग्रीड के सहायक अभियंता धनंजय कुमार सिंह के आश्वासन पर तीन घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी के कारण थोड़ी बहुत समस्या हुई है। जिसके निदान की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं की समस्या का निदान आज नहीं हो सका है, उन्हें बाद में अलग से बुलाकर निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें