फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुहर्रम के दिन दो गुटों में पत्थरबाजी और मारपीट के मामले में 10 लोग गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी हुआ था घायल

Fri, 19 Jul 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: एसपी ने कहा कि मारपीट और पत्थरबाजी के मामले को लेकर पुलिस ने तकनीकी और अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिह्नित कर गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में मुहर्रम के दिन करतब दिखाने के दौरान दो गुटों में आपस में मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एसपी संदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को शाम में उदाकिशुनगंज बाजार स्थित रैनगाह पर दो गुटों के बीच अपना-अपना करतब दिखाने के दौरान हुए विवाद को लेकर आपस में लाठी-डंडे से मारपीट और पत्थरबाजी हो गई थी। बीच-बचाव और समझाने के बावजूद भी उन लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानी और प्रशासन पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रशिक्षु एसआई रविकांत रजक घायल हो गए थे। इस संबंध में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा 16 नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ उदाकिशुनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

एसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उसके बाद त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी और अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिह्नित कर गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उपद्रवियों में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खोरा वार्ड संख्या-8 निवासी मो. अख्तर, मो. संजीर, मो. सादीर, मो. ग्यास, मो. रहमत अली, मो. शहादत, मो. खुर्शीद और बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार मुस्लिम टोला वार्ड-14 निवासी मो. यूसुफ, मो. सोनू और मो. सलमान शामिल हैं। सभी गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए आई स्पेशलिस्ट के पास भेजा गया है। दरअसल, बीच बचाव के दौरान पत्थर लगने से उसकी आंख के बगल में सूजन हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें