फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बहन के ससुराल में भाई की गोली मार कर हत्या, एक साल पहले बहनोई ने दी थी जान से मारने की धमकी

Tue, 30 Jul 2024 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक शशि कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में सोमवार की रात बहन के ससुराल में भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के भैरवपुर निवासी अर्जुन शर्मा के बेटे शशि कुमार (19) के रूप में हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा से सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शशि सोमवार को सिंहेश्वर मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा कर वापस लौटने के दौरान वह अपनी बड़ी बहन के यहां कुमारखंड गया था। उसके बाद शाम को वह अपनी छोटी बहन घर लक्ष्मीपुर में रुक गया। बहन के घर पर ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली उसके गले में मारी गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर इस घटना की जानकारी उन लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग वहां पहुंचे। हत्या किस कारण से की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि उन्होंने बताया कि बहनोई पवन शर्मा ने पिछले साल उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


वहीं, श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें