फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: मधेपुरा में विपक्ष ने कहा- हम विकास को लेकर मैदान में; जदयू ने परिवारवाद पर किया कटाक्ष

Sat, 20 Apr 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

LS Election 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। दोपहर को युवाओं से चर्चा हुई और अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
मधेपुरा में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को बिहार के मधेपुरा पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई। वहीं, अब नेताओं से आम मतदाताओं और युवाओं के मुद्दों पर सवाल किए जा रहे हैं, जिनका वे जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन


'विकास का मतलब तेजस्वी यादव होता है'
मधेपुरा स्थित रासबिहारी हाई स्कूल मैदान में अमर उजाला से बातचीत करते हुए सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि यहां मधेपुरा के विकास का मुद्दा है, यहां मजदूरों और नौजवानों के हो रहे पलायन पर रोक लगाने का मुद्दा है, यहां कृषि आधारित उद्योग लगाने का मुद्दा है, शिक्षा और स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था का मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि हम इन मुद्दों पर और सामाजिक सद्भाव तथा सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं। निश्चित तौर पर हमने जनता का विश्वास प्राप्त किया है। सत्रह साल में जो काम नहीं हुआ, हमारी महागठबंधन की सरकार ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लालू प्रसाद जी के मार्गदर्शन में वह हासिल किया है। इसलिए विकास का मतलब तेजस्वी यादव होता है।
विज्ञापन




'विकास की लंबी लकीर खींचेंगे'
राजद नेत्री कुमारी विनीता भारती ने कहा कि यहां चुनावी लड़ाई बहुत आसान है, क्योंकि यहां के वर्तमान सांसद चुनाव जीतने के बाद मधेपुरा की जनता के दुख-दर्द को समझने उनके बीच नहीं आए। जनता ने जिस विश्वास से उन्हें जिताया था कि कम से कम हालचाल पूछेंगे, मधेपुरा लोकसभा का विकास होगा। लेकिन दूर-दूर तक कुछ नहीं हुआ।

कुमारी विनीता ने कहा कि राजद के जो प्रत्याशी हैं वह यहां के स्थानीय हैं। लोगों ने ठान लिया है विकास के मुद्दे पर वोट देने का, क्योंकि माननीय तेजस्वी यादव जी ने जो सत्रह महीने में करके दिखाया, युवाओं को रोजगार दिया। जो बचे हैं उन्हें सरकार बनने पर रोजगार दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। चुनाव जीतने के बाद विकास की लंबी लकीर खींचेंगे।

'नीतीश जी के बेटे को चुनाव नहीं लड़ना है'
जदयू नेता आशीष यादव ने कहा कि विरोधी का काम है विरोध करना, विरोध नहीं करेंगे तो उनका काम भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के वर्तमान सांसद विकास पुरुष हैं। मधेपुरा में बहु प्रतीक्षित ओवरब्रिज है जो अभी बन रहा है। बहुत लंबे समय से मांग थी। एनएच 106, 107 का काम लगभग पूर्ण हो चुका है और कई सारी परियोजनाएं हैं जो धरातल पर हैं।

परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए जदयू नेता ने कहा कि इस समय में यहां नीतीश कुमार जी से बड़ा कोई समाजवादी है नहीं। उनके बेटे को कोई चुनाव लड़ना नहीं है। बाकी लोगों के बेटे को, बहू को और बेटी को चुनाव लड़ना है। हमारे यहां परिवारवाद होता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग (विपक्ष) जात-पात और परिवारवाद पर चुनाव लड़ रहे हैं, विकास के नाम पर नहीं।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें