फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: जदयू ने कहा- राजद ने टिकट बंटवारे में की अतिपिछड़ा वर्ग की अनदेखी, लालू की पार्टी ने किया पलटवार

Fri, 12 Apr 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Lok Sabha 2024: जदयू ने कहा कि इंडिया अलायंस में आरजेडी को मिली 23 सीटों में से पार्टी ने अतिपिछड़ा समुदाय को महज दो सीटें दी हैं, यह कैसा सामाजिक न्याय है? वहीं, राजद ने पलटवार कर कहा कि आरजेडी ए टू जेड की पार्टी है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को समान मौका दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष तथा अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होने में कुछ ही समय बचा है। वहीं, इस दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां और गठबंधन के घटक दल अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने में जी जान से जुटे हुए है। इस सिलसिले में राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। इसी बीच बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव ने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने टिकट बंटवारे में अतिपिछड़ा वर्ग की अनदेखी की है।

विज्ञापन

 
‘झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे तेजस्वी’
जदयू जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही जाति आधारित जन गणना कराने को लेकर महाभियान था, जिसके चलते राज्य में जाति आधारित गणना सफलतापूर्वक कराई जा सकी। उन्होंने आरोप लगाया, लेकिन आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्य में तमाम जगहों पर घूम-घूम कर भाषणों के दौरान जाति आधारित जन गणना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि आरजेडी के प्रयासों के चलते ही राज्य में जाति आधारित जन गणना हुई और अति पिछड़ों को उनका वाजिब हक मिल सका है। लेकिन राज्य में जाति आधारित जन गणना करवाने को लेकर हकीकत क्या है, ये सभी को पता है।
 
‘अतिपिछड़ा समुदाय को महज दो सीटें दीं, ये कैसा न्याय’
ऋषिदेव ने कहा कि इंडिया अलायंस में आरजेडी को मिली 23 सीटों में से पार्टी ने अतिपिछड़ा समुदाय को महज दो सीटें दी हैं, यह कैसा सामाजिक न्याय है? आरजेडी ने अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों को नाम मात्र की टिकट देकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने टिकट बंटवारे में अतिपिछड़ा समुदाय की भागीदारी की अनदेखी कर क्या उनका राजनीतिक संहार करने का काम नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वोट लेने की बात हो तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का अतिपिछड़ों के प्रति प्रेम छलकने लगता है। और जब उन्हें राजनीति में भागीदारी देने की बात आती है तो आरजेडी नेता इस समुदाय को हाशिए पर धकेलने का काम करते हैं।
 
‘राजद सभी वर्ग के लोगों को समान अवसर देती है’
वहीं, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने जदयू के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जदयू भाजपा की गोद में जा बैठी है, जो कि खुलेआम संविधान को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को समान मौका दिया जाता है। सीट बंटवारे में भी इसका पालन किया गया है। बीजेपी-जदयू के झूठ को जनता समझ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें