फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: ‘अगला सीएम कोई भी हो, फोकस गुजरात रहेगा’, बिहार की राजनीति पर प्रशांत किशोर का तंज

Mon, 13 Apr 2026 07:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Prashant Kishor: सुपौल में प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगला सीएम कोई भी हो, उसका फोकस गुजरात रहेगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, रोजगार वादों और भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार को सुपौल जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वास्तव में एनडीए के 202 विधायकों का समर्थन प्राप्त नहीं है।

विज्ञापन

 
चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने 10 हजार रुपये के दम पर वोट खरीदे और जीत के लिए चुनाव आयोग का सहयोग लिया। उन्होंने इन बातों को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित नितमया होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान साझा किया।
 
संगठनात्मक समीक्षा और चुनावी रणनीति पर चर्चा
बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात का फीडबैक लिया। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति, टिकट बंटवारे और पिछली हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

 
सीएम पद और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल
बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कोई भी हो, उसकी प्राथमिकता बिहार नहीं बल्कि गुजरात होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भावी मुख्यमंत्री के पास वास्तविक शक्ति नहीं होगी और सरकार मोदी-शाह के इशारों पर चलेगी। उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी सवाल उठाए।

पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार, 14 को तीन बड़ी बैठकें; आज CM आवास पर क्या-क्या हुआ?
 
विकास, रोजगार और भ्रष्टाचार पर टिप्पणी
प्रशांत किशोर ने एनडीए के एक करोड़ रोजगार देने के वादे को चुनावी जुमला बताया और कहा कि इसे पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है, जो वर्तमान में नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

 
जनता से आत्ममंथन की अपील
उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति, धर्म और सरकारी लाभ के आधार पर वोट देने की प्रवृत्ति पर विचार करें। उनका कहना था कि यदि मतदान का यह तरीका जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में राज्य की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें