फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक, मौके पर दो की मौत; मची चीख पुकार

Mon, 13 Apr 2026 07:49 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के सकरी में मस्जिद मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव में शोक का माहौल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सकरी थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ के समीप हुई। मृतकों की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के कनकपुरा निवासी ब्रह्मदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार और कन्हौली गांव निवासी 60 वर्षीय महिला मरनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दीपक कुमार को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, कन्हैया कुमार अपने घर के निर्माण के लिए ईंट लाने के उद्देश्य से ईंट-भट्ठे की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक बुजुर्ग महिला सड़क पर आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं-  ‘तुम्हारे भाई को मार दिया... शादी तो करनी पड़ेगी’: एकतरफा प्यार में सनकी ने काटा था मासूम का गला, आरोपी फरार
विज्ञापन


सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें