फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: लोजपा में टूट की चर्चा पर बोले चिराग के सांसद, कहा- ये महागठबंधन और आरजेडी की झूठी स्क्रिप्ट

Tue, 03 Sep 2024 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में टूट की अटकलें बिहार की राजनीति में भूचाल मचा दिया है। चिराग के सभी सांसद एक के बाद एक वीडियो जारी कर टूट के दावे को खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद राजेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए गठबंधन के घटक दल के खगड़िया लोकसभा के लोजपा रामविलास के सांसद राजेश वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में टूट की बात पूरी तरह से अफवाह और आधारहीन हैं। यह पूरी तरह से महागठबंधन और आरजेडी के द्वारा लिखी गई झूठी स्क्रिप्ट है। इस स्क्रिप्ट का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सिर्फ मीडिया में आने के लिए और अपने प्रवक्ताओं से मीडिया में बयान दिलाने के लिए यह लिखी गई स्क्रिप्ट हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तविकता यही है कि हम लोग पूरी मजबूती के साथ अपने नेता चिराग पासवान के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह खुद का राजनीतिक कैरियर पांच साल ही देखे, लेकिन पार्टी के साथ दगाबाजी संभव नहीं है। वह मजबूती से अपने नेता चिराग पासवान के साथ कल भी थे, आज और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनको राजनीतिक पहचान चिराग पासवान ने ही दी है तो फिर उनके साथ ईमानदार नहीं रहूंगा तो किसके साथ रहूंगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कभी भी चिराग पासवान ने पार्टी और एनडीए का विरोध नहीं किया है। वह कुछ बाते सुझाव के रूप में रखी है। जिस पर प्रधानमंत्री ने भी कई बातों पर अमल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सुझाव तो देना ही चाहिए। यदि सरकार की तरफ से कुछ गलत हो रहा है तो उस पर अपना सुझाव हमेशा घटक दलों को रखना चाहिए।
विज्ञापन


यदि उनका सुझाव सही था तभी तो सरकार ने भी अमल किया। झारखंड में भी पार्टी का विस्तार हुआ है। लगभग आधी सीट पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। लगभग 40 सीटों पर वैसे उम्मीदवार जो वर्षों से पार्टी के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें मौका देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें