फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर कसा तंज, बोले- ‘अपने माता पिता के शासन काल का इतिहास पढ़ना चाहिए’

Thu, 11 Jul 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को एक बार इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव को इतिहास पढ़ना चाहिए, इतिहास पढ़ लेंगे तो वह कुछ बोलेंगे ही नही। लेकिन वह ज्यादा नहीं पढ़े हैं तो स्पष्ट है कि इतिहास नही पढ़े होंगे। वर्ष 2005 से पहले जो उनके माता पिता की सरकार थी कभी उसका इतिहास पढ़ लेंगे तो वह कभी कुछ नही बोल पाएंगे। यह बातें गुरुवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल विकास भवन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा।

विज्ञापन


मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इसी बिहार में मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। अपहरण का फैसला और पैसे का फैसला मुख्यमंत्री आवास से होता था। जब वह एक बार लालू जी के 15 साल के इतिहास को पढ़ लेंगे तो वह कभी कुछ नही बोलेंगे। 

जदयू की मांग उचित 
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जदयू की मांग बिहार को विशेष राज्य की दर्जा उचित है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य या विशेष पैकेज से राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि विशेष राज्य के लिए कुछ स्पष्ट नियम है जिसमे पहाड़ी इलाका सहित अन्य शामिल है। जिसके कारण जल्द ही विहार को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें