फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'भरोसे का खून', अवैध संबंध के शक में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी

Fri, 05 Sep 2025 02:25 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा

सार

मधेपुरा जिले के भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में गुरुवार रात 17 वर्षीय राजीव कुमार की उसके ही दोस्त विजय कुमार ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में गुरुवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड-12 निवासी अनिल यादव के पुत्र राजीव कुमार (17) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके ही दोस्त विजय कुमार ने धारदार हथियार (दबिया) से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई निरंजन कुमार ने बताया कि विजय ने मोटर का तार जोड़ने के बहाने राजीव को अपने घर बुलाया। जैसे ही राजीव वहां पहुंचा, विजय ने दबिया से उसकी गर्दन और कनपटी पर वार कर दिया। शुक्रवार सुबह विजय के आंगन में राजीव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों और गांव में कोहराम मच गया।

पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, मृतक राजीव का पिछले तीन साल से विजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी रंजिश में विजय ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया। राजीव मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे स्थान पर था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही भतनी थाना पुलिस और एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें