फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, 11 सितंबर तक पूरे बिहार में वर्षा के आसार

Fri, 05 Sep 2025 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।
 
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। पटना, पूर्णिया, गया समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह से ही कड़ी धूप निकली है। आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा में एक या दो स्थानों बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाके में रहने वालों लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


छह दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले छह दिनों तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कहा कि बिहार में अगले पांच से छह दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस सिस्टम से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बिहार के कई जिलों में वर्षा हो रही है और अगले दिनों में और बढ़ सकती है। मौजूदा मौसम प्रणाली के असर से राज्य के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम जिलों में अधिक सक्रियता रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
बिहार को लेकर केरल कांग्रेस की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने पूछा- 'बिहारियों की तुलना बीड़ी से?'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिनों सामान्य से 2-3 डिग्री कम हो सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान) में 7 और 8 सितंबर को बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार (पटना, भोजपुर, गया, औरंगाबाद) में 8 और 9 सितम्बर को बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी बिहार (भागलपुर, मुंगेर) में 11 सितंबर हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा।

तारीख बारिश के आसार
5 सितम्बर राज्य के अधिकांश जिलों में एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना
6 सितम्बर कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा संभव
7 सितम्बर कई स्थानों पर वर्षा की संभावना
8 सितम्बर राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा के अच्छे आसार
9 सितम्बर राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना
10 सितम्बर कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा
11 सितम्बर फिर से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें