फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्याज की पकौड़ी से जुड़े सवाल ने अपूर्वा को पहुंचाया KBC की हॉट सीट पर, चूक गई थीं पिछले साल

Fri, 22 Nov 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: सहरसा की बेटी अपूर्वा की हॉट सीट तक की यात्रा के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बीच हुई बातचीत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अपूर्वा ने केबीसी के मंच पर बैठकर अपने जिले का मान बढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
केबीसी के मंच पर महानायक अमिताभ के साथ अपूर्वा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड के जय झा ने सारेगामापा जैसे मंच पर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर की बेटी अपूर्वा चौधरी ने भी कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर बैठकर जिलेवासियों को गर्व महसूस कराया है।

विज्ञापन


जिले का बढ़ाया मान
जानकारी के मुताबिक, नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर निवासी अपूर्वा चौधरी वर्तमान में चेन्नई में रह रही हैं। उन्होंने बुधवार को केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर अपनी पहचान बनाई। वह इस शो में महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए फास्टर फिंगर फर्स्ट के सवालों में सबसे पहले जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। उनका पहला सवाल प्याज के पकौड़ी से संबंधित था, जिसका सही जवाब देकर उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी जगह बनाई। हालांकि, छह लाख 40 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब देने में वह सफल नहीं हो पाईं।
 
अपूर्वा की हॉट सीट तक की यात्रा के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बीच हुई बातचीत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अपूर्वा ने केबीसी के मंच पर बैठकर न केवल अपने जिले का मान बढ़ाया, बल्कि उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
अपूर्वा की शिक्षा और करियर
अपूर्वा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने बीआईटी मेसरा से एमबीए की पढ़ाई की है। वर्तमान में एक एचआर कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी शादी बैंक अधिकारी रोमित चौधरी से हुई है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ चेन्नई में रहती हैं। अपूर्वा पिछले साल भी केबीसी के शो में आई थीं, लेकिन हॉट सीट पर नहीं बैठ पाईं। इस बार उन्होंने हॉट सीट तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की और कई सवालों का सही जवाब देकर एक अच्छी रकम भी जीती।
 
परिवार और गांव में खुशी का माहौल
अपूर्वा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता मुरादपुर निवासी अजय कुमार झा और सेवानिवृत्त प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी के अलावा महिषी निवासी दिवंगत राधारमण चौधरी के परिजनों के बीच खुशी की लहर है। अपूर्वा की सफलता पर उनके गांव और जिले में गर्व महसूस किया जा रहा है। अपूर्वा के इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले के लोग भी खुश हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें