फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी को गंदा काम करते पकड़ा तो पति को मिली मौत, नदी किनारे मिली लाश; बहनोई के साथ अवैध संबंध था

Fri, 22 Nov 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Marriage Ceremony: फुफेरे साले की शादी में गए युवक का शव नदी से बरामद किया गया है। वह दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के बिजौलिया गांव में नदी किनारे 23 साल के युवक की लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि उसकी निर्मम हत्या की गई है। वह 18 नवंबर को अपने अपने फुफेरे साले की शादी गया था। उसकी पत्नी का बहनोई के साथ ही अवैध संबंध चल रह था। इसका विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार को युवक की लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


पत्नी का बहनोई से अवैध संबंध था
मृत युवक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर निवासी 23 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। वह 19 नवंबर से लापता था। परिजनों ने पत्नी पर बहनोई के साथ बहनोई का अवैध संबंध में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वही मृतक के चाचा संतोष कुमार ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त से सख्त कारवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोग अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस से अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
बसनही थानाध्य्क्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि युवक दो दिन से लापता था। गुरुवार की देर शाम गांव के समीप ही बगल में नदी से बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


मार कर नदी में फेंक दिया
जानकारी के अनुसार गोलू अपने फुफेरे साले विकास कुमार की शादी में भाग लेने के लिए अपनी पत्नी प्रीति कुमारी के साथ बीते 18 नवंबर को आया था। 19 नवंबर को वह कुछ लोगो के साथ घूमने गया और गायब हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर उसके भाई प्रदीप साह बिजौलिया पहुंच कर भाई की खोजबीन कर स्थानीय थाना को सूचना दिया था। मृतक के भाई प्रदीप साह ने बताया कि मृत युवक की पत्नी का अपने बहनोई से अवैध संबंध था। जब दोनों विकास की शादी में गया तो अपनी पत्नी को साथ के साथ गलत देख लिया। जिसका विरोध किया तो उसे उसका बहनोई सहित अन्य उसे नदी किनारे घुमाने के बहाने ले जाकर उसे मार कर नदी में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि खोजबीन में पता चला कि मेरे भाई का सभी सामान उसकी पत्नी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें