फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री के सामने राशन के लिए टूट पड़े बाढ़ पीड़ित, कहा- कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया

Tue, 01 Oct 2024 02:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa flood: मंत्री चिराग के सामने बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राहत और राशन तो दूर की बात है, अंचल प्रशासन झांकने तक नहीं आया है। हालांकि सदर एसडीओ ने लोगों को समझाया और सीओ को राहत और राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंत्री चिराग पासवान के सामने ही राशन के लिए झपट पड़े बाढ़ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नवहट्टा प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने ईटू घाट पर लोगों से मिलने के बाद नाव से केदली पंचायत के असेय पहाड़पुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन किट बांटने पहुंचे। जहां उन्होंने नाव से उतरकर लोगों के बीच जाकर किट का वितरण शुरू किया। लेकिन जैसे ही मंत्री द्वारा किट वितरण की सूचना मिली तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके बाद चिराग को वापस नाव पर आकर किट का वितरण करना पड़ा। लोग राशन किट को देख मंत्री के सामने ही एक-दूसरे से झपटने लगे। निर्धारित संख्या में किट रहने और पीड़ितों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, लोगों ने मंत्री के सामने ही अंचल प्रशासन की पोल खोल दी।

विज्ञापन

 

मंत्री चिराग पासवान के सामने ही राशन के लिए झपट पड़े बाढ़ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मंत्री चिराग पासवान ने स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सुविधा की जानकारी ली। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राहत और राशन तो दूर की बात है, अंचल प्रशासन झांकने तक नहीं आया है। हालांकि सदर एसडीओ ने लोगों को समझाया और सीओ को राहत और राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि पूर्व में भी राशन किट दी गई है।

इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सीओ मोना बहन, प्रशिक्षु डीएसपी दयानंद कुमार और नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

मंत्री चिराग पासवान के सामने ही राशन के लिए झपट पड़े बाढ़ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
गाद में फंस गए मंत्री
वहीं, केदली पंचायत के असेय पहाड़पुर से वापसी के दौरान रास्ते में लोगों ने मंत्री से रुकने का आग्रह किया। उसके बाद मंत्री चिराग नाव रोक कर लोगों से मिलने नीचे उतरे। इसी दौरान वह नदी के गाद में फंस गए। हालांकि तुरंत उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गाद से बाहर किया, जिसके बाद उन्होंने लोगों से जानकारी ली। लोगों से मिली जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन को राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उसके बाद मंत्री ईटू घाट पहुंचे। वहां से आगे बढ़ने के बाद रास्ते में लोगों ने रोक कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
 
आगमन को लेकर सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा के सख्त व्यवस्था की गई थी। मुख्यालय डीएसपी सहित अन्य उनके आगमन को लेकर सजग थे तो सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। मंत्री के काफिले के कारण संकीर्ण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। वहीं, एसडीआरएफ की टीम नाव के साथ तैनात रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें