फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मन्नतों से मिला इकलौता बेटा, पुरानी रंजिश में बेरहमी से छीनी गई मासूम की जिंदगी

Sun, 12 Apr 2026 09:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: बिहार के सहरसा में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने 8 साल के मासूम की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक आठ साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की मां ने अपने ही पड़ोसी पर इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

खेलते समय धारदार हथियार से किया हमला
घटना सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पठान टोला (वार्ड संख्या-7) की है। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में रोती-बिलखती मृतक की मां सकीना खातून ने बताया कि रविवार की शाम उनका 8 वर्षीय बेटा मो. ओबेश घर के पास ही एक बगीचे (गाछी) में खेलने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी दुश्मनी की खुन्नस निकालते हुए पड़ोसी ने मासूम पर ‘कचिया’ (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। हमले में बच्चे की गर्दन कट गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल में तोड़ा दम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सकीना खातून सदमे में बार-बार बेहोश हो रही हैं। उनका बस यही कहना है कि अब उनकी जिंदगी कैसे कटेगी।

पांच बेटियों के बाद मन्नतों से हुआ था बेटा
इस घटना ने पूरे गांव की आंखें नम कर दी हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक ओबेश पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पांच पुत्रियों के बाद परिवार को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी, जिसे इतनी बेरहमी से छीन लिया गया। मृतक के पिता मो. जियाउद्दीन रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक नौ वर्षीय बच्चे की गला काटकर हत्या का मामला है। सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की गहन छानबीन जारी है और दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें