फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था युवक

Fri, 25 Apr 2025 12:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के ठाकुरगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तरगाछ बसारत नगर निवासी अहमद रजा उर्फ सौदागर के रूप में हुई है। वह छत्तरगाछ बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


घटना रात करीब 9 बजे की है। अहमद अपने रिश्तेदारों के साथ बहन के ससुराल टप्पू झारबाड़ी में एक शादी समारोह में गया था। वापसी में वह अकेला बाइक पर था। डांगी बस्ती, आमगाछ पैक्स गोदाम के पास किशनगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें: Bihar News : नीतीश सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारी; देखें, अब किस जिले में कौन प्रभारी मंत्री
विज्ञापन


हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक अहमद को उनके पीछे आ रहे रिश्तेदार तुरंत किशनगंज अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता खतेबुल रहमान और मां अमेवी खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अहमद की शादी सिर्फ एक साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें