फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपहरण का केस प्रेम-प्रसंग के मामले में बदला; युवती ने घरवालों पर लगाए मारने की साजिश करने के आरोप

Mon, 23 Oct 2023 01:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Kidnapping Turned Into Love Affair: परिवार ने थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया, लेकिन युवती ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो साझा कर एक बहस का मुद्दा छेड़ दिया। साथ ही पर उसे मारने की साजिश करने का आरोप भी लगाया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
युवती ने अपने अपहरण की बात को नकारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में एक युवती के प्रेमी से शादी करने पर उसके घर वालों ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। इस पर युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और पूरी बात बताई है। मामला जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ दिनों पहले जगदीशपुर थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ था। वहीं, अब युवती ने कहा है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह जिससे बचपन से प्यार करती थी, उसके साथ है। उसके घर वालों ने झूठा अपहरण का केस किया है।

विज्ञापन


घर वालों ने की थी युवती को मारने की साजिश
जानकारी के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से न्याय की मांग की है। जारी किए गए वीडियो में युवती ने कहा कि मैं इनसे (प्रेमी) बचपन से प्यार करती थी। इसके बारे में जब मेरे घर वालों को पता चला तो उन लोगों ने मारने का प्लान किया। इसके बाद घर में बंद कर दिया। मारने का प्लान बनाने लगे तो मैं किसी तरह घर छोड़कर भाग कर अपनी दोस्त के यहां बेतिया आ गई।

‘हम अपनी मर्जी से साथ हैं’
युवती ने कहा कि दोस्त के यहां आने के बाद उसने अपने प्रेमी को इसके बारे में बताया। फिर वहां से लड़के के साथ चली गई। आगे लड़की ने कहा कि मेरे घर वालों ने बिना बात के अपहरण का केस किया है। इनको (प्रेमी) और मेरी दोस्त को, मेरे सास-ससुर, ननद और नंदोई को फंसाया जा रहा है। इन लोगों का कोई दोष नहीं है। हम अपनी मर्जी से साथ हैं। हम अपनी लाइफ में बिल्कुल खुश हैं।
विज्ञापन


वहीं, अब युवती का बयान सामने आने के बाद पूरा मामला अपहरण से प्रेम-प्रसंग की तरफ घूम गया है। प्यार-मोहब्बत और अपहरण के इस मामले में युवती की ओर से जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें