फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगड़िया: दूल्हे की आरती उतारी, वरमाला भी हो गया; मंडप पर जाने से पहले दुल्हन ने नकारा, बाराती बंधक

Thu, 01 Dec 2022 04:03 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया में बुधवार को भागलपुर से बारात आई थी। दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे की आरती भी उतारी और राजी-खुशी दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। फिर पता नहीं क्या सूझा कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
शादी किए बगैर भागलपुर लौटा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी-ब्याह के मौसम में इस बार उलटफेर की खबरें भी खूब आ रही हैं। यह खबर भी कुछ ऐसी ही है। खगड़िया में बुधवार को एक शादी थी। बारात भागलपुर से आई थी। पूरे उत्साह के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंची। दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे की आरती भी उतारी और राजी-खुशी दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। फिर पता नहीं क्या सूझा कि दूल्हा मंडप पर इंतजार करता रहा और दुल्हन शादी से इनकार। अंत में दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को अग्निफेरा नहीं होने के कारण शादी अधूरी होने की बात कह तिलक का सामान लौटाने कहा। आनाकानी पर बारात को बंधक बना लिया गया।

दूल्हा समेत बाराती बंधक, पुलिस बुलाई गई

विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर नया टोला में बुधवार रात भागलपुर के नारायणपुर से बारात आई थी। दुल्हन ने दूल्हा नहीं पसंद होने की बात कह शादी से इनकार कर दिया। उसने यहां तक कह दिया कि लड़का मानसिक रूप से बीमार है। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्ष हैरान रह गया। दूल्हा हितेश कुमार एक किनारे बैठा रहा और दोनों पक्ष दुल्हन को शादी के लिए मनाते रहे। जब बात नहीं बनी तो शादी नहीं होने के आधार पर लड़की पक्ष ने तिलक में दिए सामान लौटने को लेकर दूल्हा समेत पांच बारातियों को एक स्कूल भवन में बंधक बना लिया। पुलिस बुलानी पड़ी। स्थानीय लोगों की पहल और पुलिस की मौजूदगी में शादी के बगैर दूल्हा तिलक का सामान वापस करने की शर्त के साथ सकुशल लौट गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें