फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला: बेगूसराय में जमीन विवाद पर घर में घुसकर लाठी-रॉड से पीटा

Thu, 01 Dec 2022 03:44 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने शराब के नशे में धुत होकर लाठी, डंडे और रॉड से इतना पीटा कि 25 साल के युवक की जान चली गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के हाँसपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई।

विज्ञापन
बेगूसराय में जमीन विवाद में घर के अंदर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने शराब के नशे में धुत होकर लाठी, डंडे और रॉड से इतना पीटा कि 25 साल के युवक की जान चली गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के हाँसपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई। रामदेव सिंह का पुत्र गैनू सिंह अपने घर पर ही था, जब उसका चचेरा भाई अजय सिंह शराब के नशे में धुत होकर घुसा और अचानक पीटने लगा। घर में मौजूद लोग बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। गैनू को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर वहीं मर गया।

मृतक का बड़ा भाई भी घायल

विज्ञापन

गैनू के परिजनों के अनुसार ढाई कट्ठा जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और बीच-बीच में इस कारण आरोपी गाली-गलौज करता रहा है और कई बार मारपीट भी की थी। आरोप है कि गुरुवार सुबह गैनू के घर में किसी बात पर विवाद हो रहा था, इसी बीच शराब के नशे में धुत अजय सिंह जबरन घर में घुसा और कोई बात किए बगैर लगातार मारने लगा। गैनू की भाभी खुशबू देवी के अनुसार लाठी, डंडे और रॉड से पीट-पीटकर उनके देवर की हत्या की गई है। बीचबचाव के दौरान उनके पति भी लहूलुहान हो गए, जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार घटना के समय अजय सिंह की ओर से विजय सिंह समेत कई लोग आ गए थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नयागांव पुलिस को दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष की मनमानी की सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी और अब हत्या के बाद भी तत्काल खबर की गई, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। हालांकि, घटना के बाद नयागांव थाने की पुलिस ने गैनू के घर से शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें