फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल से वापसी: सुरक्षित दिल्ली पहुंचे मुजफ्फरपुर के सैयद आबिद हुसैन, अफगानिस्तान में थे प्रोफेसर

Wed, 25 Aug 2021 04:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे एक भारतीय प्रोफेसर की देश वापसी हो गई है। प्रोफेसर सैयद आबिद हुसैन बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बिगड़ी सुरक्षा स्थिति के बीच वहां काम करने वाले कई भारतीय नागरिक भी फंस गए थे। इनमें कुछ भारतीय शिक्षक भी शामिल है। बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले ऐसे ही एक शिक्षक सैयद आबिद हुसैन की वतन वापसी हो गई है। काबुल की बख्तर यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट विषय पढ़ाने वाले सैयद आबिद मंगलवार को एयर इंडिया के एक विमान से दिल्ली पहुंच गए। उनके साथ 70 और लोग भी आए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए आरटी-पीसीआर जांच की गई। आबिद की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटीन में भेजा गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद सैयद आबिद ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपने भारत पहुंचने की जानकारी दी। हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद क्वारंटीन में भेजने के फैसले और सेंटर में अव्यवस्थाओं को लेकर उनकी कर्मचारियों से बहस भी हुई। 

उन्होंने वीडियो में कहा कि भारत पहुंच कर खुश हूं क्योंकि अफगानिस्तान में हालात बहुत कठिन हो गए हैं। वहीं, क्वारंटीन में भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले हमसे कहा गया था कि अगर कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो हमें घर भेज दिया जाएगा। अब जब रिपोर्ट निगेटिव आ गई है तो हमें क्वांरटीन में जाने के लिए कहा जा रहा है। उधर, क्वारंटीन सेंटर में पहुंचने पर वहां की अव्यवस्थाएं देखने के बाद उनकी कर्मचारियों से बहस हुई।
विज्ञापन


सैयद आबिद हुसैन मुजफ्फरपुर के पूर्व डिप्टी मेयर माजिद हुसैन के भाई हैं। वह 25 जुलाई को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गए थे। इसी बीच वहां तालिबान से युद्ध शुरू हो गया और वे वहीं फंस गए। काबुल में तालिबान का कब्जा होने के बाद उन्होंने भारत के लिए फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया था लेकिन उड़ान रद्द हो जाने के चलते वह वहीं फंस गए थे। माजिद हुसैन ने कहा कि अब हम यही दुआ कर रहे हैं कि बस वो जल्दी घर आ जाएं।

इससे पहले जब सैयद आबिद हुसैन काबुल में यूनिवर्सिटी परिसर में फंसे हुए थे तब भी उन्होंने भारत सरकार से देश वापसी सुनिश्चित करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'अभी तक तो सब सुरक्षित हैं लेकिन हम किसी अनिश्चितता में नहीं रहना चाहते हैं। हमने विदेश मंत्रालय के साथ दूतावास से संपर्क करने की कोशिश भी की है। हम विश्वस्त हैं कि भारत सरकार हमें काबुल से सुरक्षित और जल्दी से जल्दी निकालने के प्रयास जरूर कर रही होगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें