फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : पूर्वी चंपारण जिले में तालाब में डूबने से पांच लड़कियों की मौत

Wed, 25 Aug 2021 06:43 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मोतिहारी (बिहार)

सार

  • ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं तभी हादसा हुआ 
  • रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव की घटना
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को एक तालाब में पांच लड़कियों की डूबने से जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में दोपहर दो बजे के करीब 4 से 12 साल की लड़कियां डूब गईं। इस घटना के बाद लड़कियों के घरों पर मातम छा गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना उस समय घटी, जब ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं। उन्होंने एक जंजीर बना ली थी और धीरे-धीरे तालाब की गहराई में चली गईं। जब उन्होंने देखा कि विपरीत दिशा से तेज गति से पानी आ रहा है, तो सभी पांच लड़कियां वापस भागने लगीं। लेकिन वे पानी में गिर गईं जिससे बाद सभी पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कोशिला कुमारी (10), सीमा कुमारी (4), सुग्गी कुमारी (12), संगीता कुमारी (10) और शोभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें