कांग्रेस के तमाम विरोध को दरकिनार कर जनता दल यूनाईटेड का झुकाव आप पार्टी की तरफ हुआ है। जदयू ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल यानि कि आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी के विहार प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया। हालांकि पार्टी का एक धड़ा इसके विरोध में है।
मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी को समर्थन देने पर पार्टी का एक धड़ा नाखुश है।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि दिल्ली चुनाव में आप पार्टी को समर्थन देने का प्रस्ताव पार्टी फोरम में आया है। इस पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।