फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur News: 23 फरवरी से चलगी जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन, 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार का रहेगा शेड्यूल

Thu, 22 Feb 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए समस्तीपुर के रास्ते जयनगर-उधना एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारीर विरेंद्र कुमार ने इसकी पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

09039/09040 उधना-जयनगर-उधना स्पेशल, दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-पटना-डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते चलेगी। यह गाड़ी 13 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को उधना से 20.35 बजे खुलकर अगले दिन गुरूवार को 19.38 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 20.43 बजे बक्सर, 21.34 बजे आरा, 22.25 बजे पटना तथा शुक्रवार को 01.25 बजे बरौनी, 03.10 बजे समस्तीपुर, 04.07 बजे दरभंगा, 05.15 बजे मधुबनी रूकते हुए 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी तरह जसनगर से यह ट्रेन जयनगर से 23 फरवरी से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 09.00 बजे खुलकर 09.25 बजे मधुबनी, 11.30 बजे दरभंगा, 12.40 समस्तीपुर, 13.50 बजे बरौनी, 17.05 बजे पटना, 18.05 बजे आरा, 19.08 बजे बक्सर एवं 20.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन शनिवार को   22.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच लगाए जाएंगे। 

उधना-बरौनी ट्रेन भी चलेगी
09037/09038 उधना-बरौनी-उधना सुपरफास्ट स्पेशल मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते के रास्ते 23. फरवरी से 29 मार्च तक  सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 08.35 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 06.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.51 बजे बक्सर 08.38 बजे आरा, 09.35 बजे पटना, 10.20 बजे बख्तियारपुर, 10.36 बजे बाढ़ एवं 11.05 बजे मोकामा रूकते हुए 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। जबकि बरौनी-उधना सुपरफास्ट स्पेशल 24 फरवरी से शुरू हो कर 30 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 17.00 बजे खुलकर 18.10 बजे मोकामा, 18.33 बजे आरा, 18.45 बजे बख्तियारपुर, 20.10 बजे पटना, 21.25 बजे आरा, 22.10 बजे बक्सर एवं 23.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन रविवार को 22.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें