फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच: बिहार के उप-मुख्यमंत्री ने किया विरोध, बोले- पाकिस्तान को सख्त संदेश देना जरूरी

Mon, 18 Oct 2021 05:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपमुख्यमंत्री प्रसाद का यह बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के मद्देनजर आया है। बीते 15 दिनों में आतंकियों ने कश्मीर घाटी में 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि पाकिस्तान को संदेश जाए कि यदि वह आतंकवाद का समर्थन जारी रखेगा तो भारत उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री प्रसाद का यह बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के मद्देनजर आया है। बीते 15 दिनों में आतंकियों ने कश्मीर घाटी में 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा, 'मैं सोचता हूं कि आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इसे रोका जाना चाहिए, ताकि पाकिस्तान को यह समझ आए कि यदि वह आतंकवाद को समर्थन जारी रखेगा तो भारत उसे स्वीकार नहीं करेगा।'

गिरिराज सिंह ने यह कहा था
रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया था। गिरिराज सिंह कहा था, 'जम्मू कश्मीर में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। लगातार पाकिस्तान समर्थित आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं। रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। ऐसे समय भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा, 'देश में कांग्रेस गलत राजनीति कर रही है। राजस्थान में वाल्मीकि समाज और एससी-एसटी के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है और कांग्रेस इन मुद्दों पर बोलने की बजाय लखीमपुर में जाकर राजनीति कर रही है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें