फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Update: अमृतसर-आनंदविहार समेत कई गंतव्यों पर हाजीपुर मंडल ने दिया बड़ा अपडेट; यात्रा से पहले देखें बदलाव

Tue, 12 Mar 2024 10:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

बिहार के हाजीपुर से अमृतसर और आनंदविहार समेत कई गंतव्यों पर जाने के लिए ट्रेन के सफर में अहम बदलाव करना पड़ सकता है। हाजीपुर मंडल ने अपडेट शेयर किया है। यात्रा से पहले बदलाव के बारे में जानकारी लें।
विज्ञापन
रेलवे (फाइल) - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनन्द विहार टर्मिनस और बापूधाम मोतिहारी के मध्य सप्ताह में दो दिन चलायी जाने वाली गाड़ी सं. 14010/14009 आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो दिन के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। 
विज्ञापन

    
अब आनन्द विहार टर्मिनस से 13 मार्च, 2024 से खुलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को तथा बापूधाम मोतिहारी से 14 मार्च, 2023 से खुलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। 

साथ ही इसके कोच संयोजन में भी तीन माह के लिए अस्थायी रूप से बदलाव करते हुए साधारण श्रेणी के एक कोच के स्थान पर प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच जोड़ा जा रहा है । यह बदलाव आनंद विहार से 13.03.2024 से 17.06.2024 तक तथा बापूधाम मोतिहारी से 14.03.2024 से 18.06.2024 तक प्रभावी होगा।
विज्ञापन

बनमनखी और अमृतसर के बीच ट्रेन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बनमनखी और अमृतसर के मध्य परिचालित की जा रही 14617/14618 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस तथा सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य चलायी जा रही 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार पूर्णिया कोर्ट तक किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 

1. गाड़ी सं. 14617/14618 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस - दिनांक  13.03.2024 से पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 05.35 बजे खुलकर 06.25 बजे बनमनखी पहुंचेगी तथा यहां से यह 06.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
  • इसी तरह गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 17.45 बजे बनमनखी पहुंचेगी तथा यहां से 17.50 बजे खुलकर 18.35 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। अमृतसर और बनमनखी के बीच गाड़ी सं. 14618/14617 जनसेवा एक्सप्रेस का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा । 
2. गाड़ी सं. 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस - दिनांक 12.03.2024 से गाड़ी सं. 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार पूर्णिया कोर्ट तक किया गया है। दिनांक 12.03.2024 से 15.07.2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 13205/13206 जनहित एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ पूर्णिया कोर्ट के बजाए सहरसा में/से किया जायेगा तथा दिनांक 15.07.2024 से सहरसा और पाटलिपुत्र के बीच सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को एक नये नंबर साथ 15505/15506 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।
  • दिनांक 12.03.2024 से गाड़ी सं. 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 09.20 बजे खुलकर 15.00 बजे सहरसा पहुंचेगी तथा यहां से यह 15.30 बजे खुलकर 15.53/15.55 बजे दौरम मधेपुरा, 16.13/16.15 बजे मुरलीगंज तथा 16.48/16.50 बजे बनमनखी रूकते हुए 17.45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 13205 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 20.30 बजे खुलकर 20.56/20.58 बजे बनमनखी, 21.18/21.20 बजे मुरलीगंज, 21.38/21.40 बजे दौरम मधेपुरा रूकते हुए 22.50 बजे सहरसा पहुंचेगी तथा यहां से 23.20 बजे खुलकर अगले दिन 04.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।  
विज्ञापन

दरभंगा और झंझारपुर के बीच पैसेंजर स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और झंझारपुर के मध्य चलायी जा रही 05579/05580 दरभंगा-झंझारपुर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल तथा सहरसा और ललितग्राम के मध्य चलायी जा रही 05516/05515 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार फारबिसगंज तक किया गया है। नीचे देखें पूरा विवरण-

1. गाड़ी सं. 05579/05580 दरभंगा-झंझारपुर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल- दिनांक 12.03.2024 से दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 05579 दरभंगा-झंझारपुर पैसेंजर स्पेशल दरभंगा से 19.10 बजे खुलकर 20.33 बजे झंझारपुर पहुंचेगी तथा यहां से यह 20.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए देर रात्रि 00.20 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी ।
  • वापसी में गाड़ी सं. 05580 फारबिसगंज-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल फारबिसगंज से 03.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 06.13 बजे झंझारपुर पहुंचेगी तथा यहां से 06.15 बजे दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी ।  दरभंगा और झंझारपुर के मध्य गाड़ी सं. 05579/05580 दरभंगा-झंझारपुर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा । 
2. गाड़ी सं. 05516/05515 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा पैसेंजर स्पेशल - दिनांक 12.03.2024 से सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 05516 सहरसा-ललितग्राम पैसेंजर स्पेशल सहरसा से 06.45 बजे खुलकर 09.30 बजे ललितग्राम पहुंचेगी तथा यहां से यह 09.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.00 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी सं. 05515 फारबिसगंज-ललितग्राम-सहरसा पैसेंजर स्पेशल फारबिसगंज से 11.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.15 बजे ललितग्राम पहुंचेगी तथा यहां से 12.35 बजे सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी। सहरसा और ललितग्राम के मध्य गाड़ी सं. 05516/05515 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा पैसेंजर स्पेशल का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें