ईशान किशन ने बेहद ही अहम कैच पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन क्षेत्ररक्षण को लेकर भी उत्साह जताया
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जबरदस्त गेंदबाजी के साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षण को लेकर भी उत्साह जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि श्रीलंका ने जो लक्ष्य दिया, भारतीय बल्लेबाज कुछ ही ओवर में एशिया कप अपने नाम कर लेंगे।
पटना की सड़कों पर गहरी खामोशी छाई रही
रविवार को पटना की सड़कों पर गहरी खामोशी छाई रही क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की सारी हनक निकाल दी थी। भारतीय गेंदबाजी खत्म होने के बाद खुली दुकानें भी बंद हो गईं। लोग भारत की बल्लेबाजी और एशिया कप में जीत के इंतजार में घर पहुंच टीवी के सामने बैठ गए।