बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलने वाली विभिन्न मदों की राशि में वृद्घि की गई है। अब पोषाहार राशि में डेढ़ गुनी और किराये में चौगुनी राशि दी जायेगी। इसके अलावा दवा मद में दोगुनी वृद्घि हुई है। इस बढ़ोतरी को 17 जिलों में नवंबर से ही लागू कर दिया गया है। अन्य जिलों में भी यह जल्द लागू होगा।
आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की पोशाक राशि में भी डेढ़ गुनी वृद्घि के साथ अब 200 रूपये की जगह 300 रूपये दिये जाएंगे। पोषाहार के लिए प्रतिदिन चार से बढ़ाकर छह रूपये दिये जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में किराया 200 रूपये के बदले 750 रूपये और शहरी क्षेत्र में 750 रूपये के बदले 3000 रूपये प्रति माह मिलेगा।
बच्चों के लिए खिलौनो व अन्य सामग्री की खरीद के लिए तिगुनी राशि मिलेगी जो 1000 रूपये से बढ़कर तीन हजार रूपये हो गई है। दवाईयों के लिए राशि को 600 रूपये के बजाये अब 1000 रूपये कर दिया गया है।