फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनपुर मेले में हाथी की बिक्री पर रोक

Wed, 28 Nov 2012 02:21 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के लोकप्रिय सोनपुर पशु मेले में हाथी की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक डीके शुक्ला ने जिलाधिकारी वैशाली और डीएफओ को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में किसी भी स्थिति में सोनपुर मेले में हाथी की खरीद बिक्री नहीं होने देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दान की आड़ में भी हाथी की बिक्री पर स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिल सकेगा। डीके शुक्ला ने कहा कि पहले लोग दान देकर स्वामित्व प्रमाण पत्र ले लेते थे। अब इस पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया की वन्य प्राणी अधिनियम 2003 के तहत हाथियों की खरीद बिक्री पर रोक लगायी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को मेले की पूर्व संध्या तक यहां केवल बिहार के दस हाथी आए हैं। खरीद बिक्री पर रोक लगने के कारण इस साल असम सहित अन्य राज्यों से हाथी लाने की कोशिश नहीं की गई है। मालूम हो की हाथी सोनपुर मेले का आकर्षण केन्द्र रहता था। राज्य में करीब 70 हाथी हैं। मेले में 100 से 150 तक हाथी आते थे। सोनपुर मेले में आए हाथियों को नियंत्रित करने का जिम्मा संजय गांधी जैविक उद्यान टीम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें