राजदेव रंजन हत्याकांड में आरोपित सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और छह अन्य के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एडीजे 11 की अदालत ने आरोप तय किए हैं। सुनवाई के दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मो. शहाबुद्दीन और भागलपुर जेल में बंद अजरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हुई। बता दें कि इनके खिलाफ सीबीआई ने 2017 में चार्जशीट दाखिल की थी।
आरोप तय करने से पहले कोर्ट ने इन सब आरोपी के सामने लगाए आरोपों को पढ़कर सुनाया। पर आरोपितों ने अपने पर लगे आरोपों से इंकार कर दिया। इनका कहना था कि हम सब पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं, हमें फंसाया जा रहा है।
क्या था मामला
मई 2016 को सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन अपने काम को करके घर लौट रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों ने उन पर गोली मारकर हत्या कर दी और इस मामले में शहाबुद्दीन और छह अन्य को आरोपी बनाया गया था।