फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में पहुंचा दूल्हा तो रंग देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Sat, 29 Apr 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आईं है। घटना यह है कि दुल्हे का रंग काला होने की वजह से दुल्हन ने मंडप से उससे शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह उसके लिए उपयुक्त नहीं था।
विज्ञापन


वाकया कुछ यूं हुआ कि शादी पार्टी में मौजूद सभी लोग चौंक गए। शादी के मंडप पर बैठी लड़की ने लड़के का रंग देखकर एकाएक उठकर खड़ी हो गई और शादी करने से मना कर दिया। घटना पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर समस्तीपुर जिले के सिंहहा गांव की है। यह इलाका रोजरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। 

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुल्हन ने जयमाला डालने के समय सामने से दूल्हे इंदल कुमार का रंग अधिक काला होने की वजह से शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन कुमकुम कुमारी के अचानक लिए गए इस फैसले से पार्टी में उपस्थित सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बिहार के गांव से ऐसी घटना पहली बार सामने नहीं आई है बल्कि इसके पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं। यहां से हाल में आधे दर्जन से अधिक ऐसी घटनाएं आई हैं जब दुल्हे के बेरोजगार और पढ़े लिखे न होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया है। बहरहाल ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ सामाजिक तराजू  बहुत झुका हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें