फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: झाड़-फूंक करता था शख्स, लोगों ने पत्नी समेत टांगी-गड़ासे से काट डाला

Wed, 30 Jun 2021 12:22 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

फकीरा भुइया गांव में झाड़-फूंक का काम करता था। उस दौरान गांव में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसका आरोप फकीरा भुइयां पर लगाया गया। इसके बाद फकीरा और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला गया।
विज्ञापन
डबल मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में दोहरे हत्याकांड की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक शख्स झाड़-फूंक करता था। गांव वालों को उस पर काला जादू करने का शक था। ऐसे में उन्होंने संबंधित शख्स और उसकी पत्नी को टांगी-गड़ासे से काट डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव का है। यहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक दंपती को पहले जमकर पीटा गया। इसके बाद टांगी-गड़ासे से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना बुधवार (30 जून) सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 55 वर्षीय पनवा देवी और 60 वर्षीय उसके पति फकीरा भुइया की हत्या टांगी, गड़ासा व कुदाल से कर दी।

ग्रामीणों से हुई थी फकीरा की बहस
जांच में सामने आया है कि फकीरा भुइया गांव में झाड़-फूंक का काम करता था। उस दौरान गांव में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसका आरोप फकीरा भुइयां पर लगाया गया। मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार (29 जून) रात गांव के कुछ लोगों से उसके पिता की बहस भी हुई थी। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था, लेकिन सुबह फकीरा और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला गया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए कई लोग
मामले की जानकारी मिलते ही मदनपुर सर्किल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में मदनपुर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें