फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अफेयर पता लगा तो पत्नी को जान से मार डाला, घरवाले बोले- दहेज मांगता था आरोपी

Fri, 07 May 2021 07:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महिला के घरवालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और दहेज नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंध के चक्कर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामला बिहार के लखीसराय जिले का है। विरूपुर थाना क्षेत्र के तुरकैजनी गांव में महिला का विवाह  कुछ समय पहले हुआ था। उसका प्रेमी भी इसी गांव में रहता था। बीते 2 मई को महिला का पति किसी काम से गांव से बाहर गया था। इसी बीच उसका प्रेमी उसके घर पर आ गया। इस बात की भनक गांववालों को लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को रात भर पेड़ से बांधकर रखा और सुबह गांव के मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। 

विज्ञापन


इधर जब महिला का पति बाहर से वापस आया तो उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। गुस्साए पति ने महिला की हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महिला के घरवालों ने उसके पति और ससुरालवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और दहेज नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें