फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटा पैदा नहीं होने पर पति ने पार की क्रूरता की हदें, पत्नी को कैद कर पीटा, उसके भाई से भी की मारपीट

Tue, 11 Jul 2023 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime News: नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भाई और बहन के साथ घटना की शिकायत करने थाने पहुंची पीड़ित पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित योगियामठ मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी को घर में कैद कर जमकर पिटाई की। महिला ने जब इसकी सूचना अपने भाई और बहन को दी तो पति और गुस्सा हो गया। भाई और बहन के आने पर उसे उनके सामने ही पीटना शुरू कर दिया। रॉड से सिर फोड़ दिया। पीटने का कारण बस इतना था की महिला बेटे को जन्म नहीं दे पा रही है। उसके पहले से तीन बेटियां हैं। बेटा नहीं होने पर पति उसके साथ जमकर मारपीट करता है।

विज्ञापन


वहीं, मारपीट से बचाने गए उसके भाई को भी बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालात में महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिर, थाने पर वह अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत देने पहुंची। इस दौरान भी वह दो बार बेहोश हो गई थी। महिला के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सिर्फ तीन बेटियां ही हैं। बेटा नहीं होने के कारण उसका पति आए दिन प्रताड़ित करता रहता है। पिछले 15 दिनों से उसको काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वजह से वह बीमार हो गई। सही से खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसने अपने मायके वाले को सूचना दी। जब मायके से बहन और भाई पहुंचे तो उसका पति आक्रोशित हो गया। उसके सिर पर रॉड से वार करके जख्मी कर दिया। बचाने आए उसके भाई को भी मारा पीटा।
विज्ञापन


वहीं, मामले में नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें