फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पति को रास नहीं आया पत्नी का सफेद बाल...और चल पड़ा दोबारा दूल्हा बनने, जानिए पूरा मामला

Tue, 29 Nov 2022 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

बिहार के सारण जिले से पति-पत्नी के बीच झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के दो साल बाद जब शख्स ने अपनी पत्नी का सफेद बाल देखा तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक की दूसरी शादी से पहले बवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले में एक शादीशुदा महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला का पति चुपके से दूसरी शादी कर रहा था, जैसे ही इसकी भनक महिला को लगी, वो अपने पिता के साथ मंदिर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर बवाल मचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


बता दें कि सहाजितपुर थाना क्षेत्र निवासी बबिता देवी की शादी दो साल पहले बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला निवासी पंकज साह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी थी। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों ने दोनों के बीच सुलाह करा मामले को शांत कराया। लेकिन शादी के दो साल बाद पति पंकज ने जब अपनी पत्नी का सफेद बाल देखा तो उसने घर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

पीड़िता ने क्या बताया...
पीड़िता का कहना है, उसका पति सफेद बाल को लेकर ताने मारता और किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करता, जिसकी शिकायत बबिता ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी दोनों के बीच समझौता करवाया। रविवार शाम पंकज चुपचाप मंदिर में अपनी दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बबिता को दे दी और वो अपने पिता के साथ मौके पर पहुंच गई और पति लताड़ लगाने लगी।
विज्ञापन


मंदिर में हंगामा...
मंदिर में हंगामा होता देख पंकज समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए। बबिता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि गर्भपात कराने के लिए रसगुल्ले और चावल में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश भी की गई। जब उसने यह खाने से इंकार कर दिया तो उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट भी की और उसे जबरन मायके भेज दिया।

फिर यहां उसका पति अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चुपचाप दूसरी शादी करने लगा। जब पड़ोसियों ने उसे इसकी जानकारी दी तो वहां मौके पर पहुंच गई और अपने पति की दूसरी शादी रुकवा दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें