फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हैवानियत: छात्रा के साथ दुष्कर्म होता देख हेडमास्टर बना दरिंदा, बचाने की बजाए खुद भी लूटी अस्मत

Tue, 29 Nov 2022 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बिहार के एक गांव में शौच करने गई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले गांव के ही कुछ लड़के छात्रा को एकांत जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां स्कूल का हेडमास्टर पहुंचा, छात्रा को बचाने की बजाय, उसने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर जिले में एक 14 साल लड़की को लड़कों के एक समूह ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर शनिवार को उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जब उन्हें देखा तो वो भाग गए। पीड़िता की मदद करने के बजाय हेडमास्टर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब लड़की शौंच के लिए निकली थी। उसी समय चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। वो उसे कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, फिर उन लड़कों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी लड़के खड़े होकर उन्हें देखते रहे।

हेडमास्टर ने भी किया लड़की के साथ दुष्कर्म...
स्कूल के हेडमास्टर ने उन चारों लड़कों को लड़की को जबरन ले जाते हुए देखा और कुछ दूरी पर उनका पीछा किया। लड़के उसे देखकर भाग गए, आरोपी हेडमास्टर की पहचान सुरेंद्र कुमार भास्कर के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि हेडमास्टर उसे बचा लेगा, लेकिन इसके बजाय उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे खून से लथपथ झाड़ियों में छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी हेडमास्टर और लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार...
लड़की को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आईपीसी की धारा-164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़का फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भभुआ के डीएसपी सुनील कुमार ने कहा, बाकी जिन तीन लड़कों का नाम सामने आया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें