फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Killing : घर में मिली युवती की लाश; गला रेतकर हुई है हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के घर से धारदार हथियार बरामद किया है। साथ ही कुछ धुले हुए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिसपर खून के दाग हैं। बरामद साक्ष्यों के आधार पर इस घटना को हॉरर किलिंग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक युवती की लाश उसके घर से बरामद हुआ है। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती का शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान बनियाडीह गांव निवासी नारायण चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी (20) के रुप में हुई है। वह शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर काॅलेज की छात्रा थी।

विज्ञापन


हॉरर किलिंग की आशंका
 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच करने के लिए डाॅग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के घर से धारदार हथियार बरामद किया है। साथ ही कुछ धुले हुए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिसपर खून के दाग हैं। बरामद साक्ष्यों के आधार पर इस घटना को हॉरर किलिंग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले को लेकर मृतका पूजा के पिता नारायण चौधरी ने अपनी पुत्री की हत्या का संदेह गोतिया पर जताया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश में उसकी बेटी की हत्या की गई है।

जानिए क्या कह रहे हैं मृतका के माता-पिता 
घटना के संबंध में मृतका के पिता नारायण चौधरी का कहना है कि सोमवार की रात वह घर के बाहर सोये थे। मंगलवार की सुबह उन्हें पता चला कि रात में उनके बेटी की हत्या गला काटकर कर दी गई है। वहीं मृतका की मां मुनिया देवी का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जब वह अपनी बेटी के कमरे में गई तो देखा कि उसकी बेटी का गला कटा हुआ है। और वह जमीन पर पड़ी है।
विज्ञापन


धारदार हथियार और खून के धब्बे लगे कपड़े बरामद
 घटना के संबंध में थानाध्यक्ष और अजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घर से धारदार हथियार बरामद किया है। जिसपर खून के धब्बे लगे हुए हैं। वहीं कुछ धुले हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं, जिसपर खून के धब्बे हैं। ऐसा लगता है कि सुबह में हड़बड़ी में कपड़े धोए गए हैं। पुलिस ने युवती के साथ में सो रहे उसके छोटे भाई से जब घटना के संबंध में पुचा गया तो उसने कहा कि मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम
घटना के संबंध में एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम में शेरघाटी थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाख, गया के पदाधिकारी-कर्मी को शामिल किया गया है। साथ ही डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा गया। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि गठित टीम के द्वारा कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकि अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 

Horror Killing : Girl murdered by slitting her throat in the house, police engaged in investigation in Gaya


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें